गंगा जमुन की बालू रेत में दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

सितंबर 21, 2018
                     गंगा जमुन की बालू रेत में दुर्गा,ने हिड़ोला गड़वाये माँ 

     

        देवी भगत
गायक - हरिराम भट्ट

वीडियो लिंक - https://www.youtube.com/watch?v=xQp3aH-cpxc



गंगा जमुन की बालू रेत में दुर्गा,ने हिड़ोला गड़वाये माँ 

गंगा जमुन की बालू रेत में......

अरे काहे की तोरी चारऊ पलकियाँ,काहे के अजगर खंभ माँ    (1)
माई काहे के अजगर खंभ माँ।
अरे चंदन की हैं तोरी चारऊ,पलकियाँ मलियागिर के खंभ माँ 
माई मलियागिर के खंभ माँ।। 

गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 

को झूले तोरी चारऊ पलकियाँ,को है झुलावनहार माँ     (2)
 माई को है झुलावनहार माँ।
अरे मैया झूले तोरी चारऊ पलकियाँ,लगुंरे झुलावनहार माँ
माई लगुंरे झुलावनहार माँ।।

गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 

पहली मिचकनी मारी जगतारन,हल गए अजगर खंभ माँ  (3)
माई हल गए अजगर खंभ माँ।
अरे दूजी मिचकनी मारी जगतारन, पलँग गए आकाश माँ
माई पलँग गए आकाश माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे तीजी मिचकनी मारी जगतारन,मढ़ के कलस दिखाएँ माँ    (4)
माई मढ़ के कलस दिखाएँ माँ।
अरे चौथी मिचकनी मारी जगतारन, टूटे गजमोतिन हार माँ
माई  टूटे गजमोतिन हार माँ।।


अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे मोतिया बीनी छार बरारी,गई पटवा की दुकान माँ   (5)
माई गई पटवा की दुकान माँ ।
अरे खोरन खोरन फिरे जालपा,पटवा के घर बतलाओ माँ 
माई पटवा के घर बतलाओ माँ।। 

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे ऊँची अटरियाँ चंदन किवरियाँ,सूरज सा मुँह,रे द्वार माँ   (6)
माई सूरज सा मुँह रे द्वार माँ।
अरे आवत देखो माई जगतारन,पटवा भागो रे,जाए माँ
माई पटवा भागो रे जाए माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे ते केसो भागो पटवा के बारे, तोहे निवारन आई माँ  (7)
माई तोहे निवारन आई माँ।
तोहे निवारो तोरे कुल खो माया, जब मैं आदि भवानी माँ
माई जब मैं आदि भवानी माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे चुटिया गौं दई चुटीला गौं दए, और गले को रे हार माँ  (8)
माई और गले को रे हार माँ।
अरे बारे लगड़वा कौंछी गौं दई,धरी सामने रे लाई माँ
माई धरी सामने रे लाई माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे मागो मागो मोरे पटवा के बारे आज को माँगो रे पाव माँ    (9)
माई आज को माँगो रे पाव माँ।
अरे मागो मागो मोरे पटवा के बारे आज को माँगो रे पाव माँ
माई आज को माँगो रे पाव माँ
अरे दूध पूत रानी तोरो दओ है,पटवा अमर कर देव माँ
माई पटवा अमर कर देव माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे हँस हँस बोले माई जगतारन,सुन पटवा मोरी बात माँ  (10)
माई सुन पटवा मेरी बात माँ।
अरे अमर नहीं मोरे पाँचऊ पांडवा,जिन मोरे भुवन बनाए माँ
माई जिन मोरे भुवन बनाए माँ
अरे अमर नहीं मोरे जगदेव बारे,जिन मोहे शीश चढा़ये माँ
माई जिन मोहे शीश चढा़ये माँ।।

अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ

अरे अमर नहीं दुर्योधन राजा,सोने के छत्र चढ़ाए माँ  (11)
माई सोने के छत्र चढ़ाए माँ।
अरे अमर नहीं दुर्योधन राजा,सोने के छत्र चढ़ाए माँ
माई सोने के छत्र चढ़ाए माँ।।

सुमर सुमर माई तोरे जस गाऊँ ,जनम जनम तोरे जस गाऊँ
असमिन करियो सहाय माँ 
माई असमिन करियो सहाय माँ 


अरे गंगा जमुन की बालू रेत में,दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ 
माई दुर्गा ने हिड़ोला गड़वाये माँ



Artikel Terkait

Next Article
« Prev Post
First
Penulisan markup di komentar
  • Untuk menulis huruf bold gunakan <strong></strong> atau <b></b>.
  • Untuk menulis huruf italic gunakan <em></em> atau <i></i>.
  • Untuk menulis huruf underline gunakan <u></u>.
  • Untuk menulis huruf strikethrought gunakan <strike></strike>.
  • Untuk menulis kode HTML gunakan <code></code> atau <pre></pre> atau <pre><code></code></pre>, dan silakan parse kode pada kotak parser di bawah ini.

Disqus
Tambahkan komentar Anda

कोई टिप्पणी नहीं

पचरंगा पचरंगा मोरी माई को सिंगार माई पचरंगा

                             पचरंगा पचरंगा मोरी माई को सिंगार माई पचरंगा        गायक - हरिराम भट्ट देवी गीत Es Song Ki Vid...